Search

 
 
 

रांची: कांग्रेस भवन में इफ्तार पार्टी, झारखंड में अमन-चैन की मांगी दुआ

रमजान के पवित्र माह के अवसर पर बुधवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया.
 

Ranchi: रमजान के पवित्र माह के अवसर पर बुधवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर झारखंड की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई.

 

इफ्तार कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और झामुमो से मंत्री हफीजुल हसन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. सभी ने एक साथ इफ्तार किया और राज्य में शांति, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी.

 

कार्यक्रम में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने सभी अतिथियों और रोजेदारों का टोपी और गमछा देकर स्वागत किया. इफ्तार से पहले मौलवी ने दुआ पढ़ी और झारखंड में अमन, शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की.

 

मंजूर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली. समाज के सभी वर्ग के लोग मिलकर पर्व-त्योहार मनाते हैं. रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है. इस महीने में रोजा रखकर इबादत करने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना इस्लाम की अहम शिक्षा है. ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमजान का महीना संयम, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है. रोजा रखने से इंसान के अंदर आत्मिक शुद्धि आती है और सेहत को भी लाभ मिलता है.

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु, राजन वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीष पौल मुंजनी, सोनाल शांति, राकेश किरण महतो, सूर्यकांत शुक्ला, सतीश केडिया, उमेश गुप्ता, अख्तर अली, मो हसनैन, अब्दुल कादरी, मो फिरोज, मो सफार और शहीद अंसारी सहित रांची शहर से सैकड़ों रोजेदार मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही