Search

 
 
 

रांची: धुर्वा में लावारिस पड़े पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद

राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में अवैध शराब मिली है. पुलिस ने पिकअप वाहन से यह शराब जब्त की है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन लावारिस अवस्था में कई घंटों से खड़ी है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में अवैध शराब मिली है. पुलिस ने पिकअप वाहन से यह शराब जब्त की है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन लावारिस अवस्था में कई घंटों से खड़ी है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो खड़ी गाड़ी में अवैध शराब बरामद हुआ.

 

यह शराब जौहर एकेडमी सेक्टर तीन से बरामद हुआ है. पुलिस वाहन को जब्त कर जांच कर रही है. धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली कि यह पिकअप वाहन बोकारो जिले की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही