Search

Ranchi : CM से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की मुलाकात, निवेश व वैश्विक सहयोग पर हुई चर्चा

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्य के विकास, निवेश की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राज्य के विकास, निवेश की संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें...

बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश आकर्षित करने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य की विकास योजनाओं को वैश्विक स्तर पर सहयोग से जोड़ने की रणनीति पर विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से राज्य में नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं.

Uploaded Image

चर्चा के दौरान प्रवासन एवं गतिशीलता (माइग्रेशन एंड मोबिलिटी) साझेदारी, वन्यजीव पर्यटन के विकास, कौशल विकास, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय प्रवासी समुदाय की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ. इसके साथ ही झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि भारतीय विदेश सेवा के 2010 बैच के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में और सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दोनों अधिकारी इन दिनों मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम) के तहत झारखंड दौरे पर हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही