Search

 
 
 

रांची : इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपायुक्त से शिकायत

राजधानी रांची में इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के खिलाफ गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति को लेकर मामले सामने आए है. लोगों ने बताया कि एजेंसी की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 

Ranchi : राजधानी रांची में इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी के खिलाफ गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति को लेकर मामले सामने आए है. लोगों ने बताया कि एजेंसी की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

 

मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है. बताया गया है कि गैस बुकिंग के बावजूद दो से तीन महीने तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिसमें बेलवागान, शास्त्री मैदान, महादेव मंडा, धुमसा टोली और चुनवा टोली में उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही. 

 

एजेंसी के कर्मचारी उपयुक्त पदाधिकारी का हवाला देकर घर-घर गैस पहुंचाने की बात कहते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं हो रहा. इस मामले को लेकर वार्ड 13 के पार्षद पवन तिर्की ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी रांची को लिखित शिकायत की है.

 

उन्होंने गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. एजेंसी के संचालक और कर्मचारी फोन नहीं उठाते और कई बार मोबाइल बंद रहता है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाती है. 

 

पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित उपभोक्ताओं के कंज्यूमर नंबर को दूसरी एजेंसियों में स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को समय पर गैस मिल सके. उन्होंने उच्च अधिकारियों से इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही