Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लापरवाही पर 6 को शो कॉज

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्रवाई करना शुरू कर दी हैं. गुरुवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने छह अधिकारियों को शोकॉज जारी करने और दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को शेष छह दिनों में मिशन मोड में काम कर समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कार्रवाई करना शुरू कर दी हैं. गुरुवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने छह अधिकारियों को शोकॉज जारी करने और दो अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को शेष छह दिनों में मिशन मोड में काम कर समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा.

समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में बैठक में उपायुक्त ने सातों विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की समीक्षा की. जिन मतदान केंद्रों पर कार्य की प्रगति धीमी मिली, वहां तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

बैठक करते डीसी

असंतोषजनक प्रदर्शन पर एईआरओ सह अंचलाधिकारी रातू रवि कुमार, अंचलाधिकारी चान्हो, अंचलाधिकारी हेहल और एएमसी चंद्र दीप कुमार को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया गया. वहीं, बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर एईआरओ बुंडू और अंचलाधिकारी बड़गाईं को शोकॉज जारी करने के साथ उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए.

उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को अगले छह दिनों तक सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को फील्ड में सक्रिय रखने का निर्देश दिए. ताकि एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन समय पर पूरा हो सके.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमंट किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही बीएलओ सुपरवाइजरों की शिकायतों पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई और 50 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को भी शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए.

बैठक में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही