Search

 
 
 

Ranchi News: कुछ घंटों की बारिश में रांची हुई पानी-पानी, जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त

रांची में शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई. इस दौरान आधे घंटे की बारिश ने शहर कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त दिखे. बारिश की वजह से निचले सतह पर रहने वाले लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची में शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई. इस दौरान आधे घंटे की बारिश ने शहर कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया. ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त दिखे. बारिश की वजह से निचले सतह पर रहने वाले लोगों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें: 


बारिश के बाद कर्बला, करमटोली, कचहरी रोड, रेलवे रोड, बड़ा तालाब रोड समेत कई इलाकों की सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया. पानी भरने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई. कई जगहों पर लोग पानी के बीच होकर गुजरने को मजबूर दिखे. ड्रेनेज सिस्टम फेल और जलनिकासी की धीमी व्यवस्था के कारण बारिश थमने के बाद भी काफी देर तक सड़कों पर पानी जमा रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही