Search

 
 
 

Ranchi : 5,000 CNG ऑटो के परमिट का मामला फिर गरमाया, 25 को महासंघ की अहम बैठक

Ranchi : महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि परिवहन विभाग ने शहर में चलने वाले 5000 सीएनजी ऑटो का परमिट जारी करने का आदेश दिया था. इस संबंध में पूर्व में रांची डीटीओ, ट्रैफिक एसपी, महासंघ, ऑटो चालक संघ और ई-रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई थी. दिनेश सोनी ने बताया कि परमिट जारी करने को लेकर सहमति बनने के बावजूद अब तक इस दिशा में आगे की कार्रवाई नहीं हुई है.
 
CNG ऑटो

Ranchi : सीएनजी ऑटो के 5000 परमिट जारी करने का मामला एक बार फिर गरमा सकता है. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ और रांची जिला ऑटो चालक यूनियन की 25 अक्टूबर को संयुक्त बैठक होने वाली है. इस बैठक में परमिट जारी करने में हो रही देरी, ऑटो चालकों से जुड़ी समस्याओं और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

 

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि बैठक सुबह 11:30 बजे लाइन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन कार्यालय में होगी. इसमें दोनों संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में ऑटो चालकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें


परमिट जारी नहीं होने पर होगी चर्चा

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि परिवहन विभाग ने शहर में चलने वाले 5000 सीएनजी ऑटो का परमिट जारी करने का आदेश दिया था. इस संबंध में पूर्व में रांची डीटीओ, ट्रैफिक एसपी, महासंघ, ऑटो चालक संघ और ई-रिक्शा चालक संघ के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई थी. दिनेश सोनी ने बताया कि परमिट जारी करने को लेकर सहमति बनने के बावजूद अब तक इस दिशा में आगे की कार्रवाई नहीं हुई है.

 


ऑटो चालकों की समस्याओं पर भी मंथन

दिनेश सोनी ने बताया कि बैठक में ऑटो चालकों के खिलाफ कथित मनमानी कार्रवाई करने और चालान काटे जाने के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा बैंक खातों से होने वाली कटौती और ऑटो चालकों के बीमा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी चालकों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही