Search

 
 
 

Ranchi News : कोयला घोटाला मामले में माधव सिंह से ईडी की पूछताछ जारी

Ranchi News : चर्चित व्यापारी एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद ईडी ने दूसरे व्यापारियों से जुड़े लोगों को समन भेजा था. लेकिन इन लोगों ने समन को नजरअंदाज करना शुरू किया.
 
ईडी कार्यालय

Ranchi News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले से जुड़े माधव सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में वह 23 अक्टूबर को रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर हुए. लेकिन पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव अब भी समन को नजरअंदाज कर रहे हैं. ईडी ने कोयला घोटाले की दूसरे चरण की छापामारी के दायरे में शामिल किये गये लोगों से पूछताछ जारी रखी है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

चर्चित व्यापारी एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद ईडी ने दूसरे व्यापारियों से जुड़े लोगों को समन भेजा था. लेकिन इन लोगों ने समन को नजरअंदाज करना शुरू किया. लगातार समन को नजरअंदाज करने के बाद ईडी ने इन लोगों की तलाश शुरू की. इसके बाद माधव सिंह आज ईडी कार्यालय में हाजिर हुए. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ शुरू की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही