Search

 
 
 

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 को, होगी विष्णु सहस्त्रनाम पूजा

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसंबर को होगा. इस दिन  विष्णु लक्षार्चना वार्षिक पूजा होगी, सुबह पांच बजे से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभ होंगे
 

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसंबर को होगा. इस दिन  विष्णु लक्षार्चना वार्षिक पूजा होगी, सुबह पांच बजे से ही भगवान जगन्नाथ के दर्शन सुलभ होंगे, सुबह छह बजे आरती होगी, सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे तक कलश पूजा और विष्णु पूजा होगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे गणपति हवन और विष्णु गायत्री हवन होगा. 


सुबह 10 बजे से विष्णु सहस्त्रनाम पूजा


सुबह 9:16 बजे से 10:00 बजे तक पूजा के लिए श्रद्धालुओं के बीच पत्तल एवं फुल वितरण होगा 10:00 बजे से 11:30 बजे तक विष्णु सहस्त्रनाम पूजा होगी. दिन के 11: 31 बजे से अर्चित फुल भगवान को समर्पित किया जाएगा, दोपहर 12 बजे महाप्रभु को अन्न भोग लगाया जाएगा, दोपहर  12:10 बजे महाप्रभु दर्शन पट बंद कर दिया जाएगा.


दोपहर 12:30 बजे से अन्न भोग श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क वितरण किया जाएगा. इसके बाद अपराहन 3:00 बजे पुन: पट खुलेगा, यह जानकारी जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने दी. समिति की ओर से कहा गया है कि विष्णु सहस्त्रनाम अनुष्ठान में भाग लेने के लिए महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती पहन कर आना अनिवार्य है,  अन्य किसी परिधान में होने से अनुष्ठान में नहीं बैठ सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही