Search

 
 
 

रांची: सभी अंचलों में जनता दरबार, लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार लगाया जाएगा. इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया.
 

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार लगाया जाएगा. इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया.
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को पहले ही कहा था कि हर हफ्ते जनता दरबार लगाएं ताकि लोगों की शिकायतों का जल्दी और सही समाधान हो सके. उन्होंने ये भी कहा था कि राजस्व से जुड़े मामलों में सभी संबंधित कर्मी मौजूद रहें ताकि मौके पर ही कार्रवाई की जा सके. जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कई लोगों की समस्याएं वहीं पर सुलझा दी गईं. इससे लोगों में खुशी और संतोष देखने को मिला.

 

अलग-अलग अंचलों में हुआ काम

 

सोनाहातू अंचल:

कविता देवी और कलेवर सिंह मुंडा को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र मिला.

विजय कोइरी को तुरंत जाति प्रमाण पत्र दिया गया.

कई राजस्व मामलों में कार्रवाई की गई.


अनगड़ा अंचल:

जितेंद्र सिंह की जमीन का दाखिल-खारिज किया गया.

बिरसा बेदिया की रसीद की समस्या सुलझाई गई.

जयराम महली के पंजी सुधार का मामला निपटाया गया.


मांडर अंचल:

दिलेश्वर पाहन का पंजी-II सुधार किया गया.

अनुज कुजूर को जाति प्रमाण पत्र मिला.

तेतरी उरांव को पेंशन स्वीकृत हुई.


बड़गाई अंचल:

अनवर आलम की जमीन की रसीद दी गई.

सुषमा रानी और सुभाष कुमार के नामांतरण का काम पूरा हुआ.

अन्य मामलों पर भी जांच और कार्रवाई शुरू हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही