Search

 
 
 

रांची : अंबेडकर जयंती पर जनवादी लेखक संघ की गोष्ठी, संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर

अंबेडकर जयंती एवं राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जनवादी लेखक संघ (जलेस) मंगलवार को सफदर हाशमी सभागार में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
 

Ranchi : अंबेडकर जयंती एवं राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जनवादी लेखक संघ (जलेस) मंगलवार को सफदर हाशमी सभागार में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

 

गोष्ठी का विषय हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी व सांस्कृतिक परंपरा रहा. इसकी अध्यक्षता कुमार बृजेन्द्र ने की. जबकि संचालन अपराजिता मिश्रा एवं डॉ. आलम आरा ने किया. इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण, डॉ. जमशेद कमर, वीणा श्रीवास्तव, सुधीर पाल, रेहाना मो. अली एवं निगार सुल्ताना ने अपने विचार रखे.

 

वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए संविधान की रक्षा के लिए सजग रहने की अपील की. राहुल सांकृत्यायन के साहित्यिक योगदान को भी याद किया गया.

 

डॉ. जमशेद कमर ने कहा कि नागरिकों की जिम्मेदारी आज पहले से अधिक बढ़ गई है. वहीं, वीणा श्रीवास्तव ने कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मशहूर गायिका आशा भोंसले एवं शायर प्रवीण परिमल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही