Search

 
 
 

Ranchi: झामुमो का भाजपा पर हमला, छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीतिक जमीन तलाश रही बीजेपी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
 

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन से ही इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही थी. घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बिहार-बंगाल से लोगों को बसों और दूसरे वाहनों से लाने के प्रयास से भाजपा की मंशा साफ हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन उनके मुद्दों से जुड़ा था, लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक टकराव का रूप देने की कोशिश की. छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा को छात्रों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक लड़ाई का हिस्सा बनाना चाहिए.

 

बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि छात्रों की आड़ में राजनीति करना बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र अब समझ रहे हैं कि कौन उनके मुद्दों के साथ खड़ा है और कौन उन्हें अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है.

 

खनिज संपदा को लेकर भाजपा को घेरा

खनिज संपदा को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की नजर झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर है. उन्होंने दावा किया कि अगले पांच वर्षों में करीब एक लाख करोड़ रुपये की खनिज संपदा पर नजर है. पहले से बकाया करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये को जोड़ने पर यह रकम करीब ढाई लाख करोड़ रुपये तक पहुंचती है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर किसी बाहरी ताकत को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा. यहां के आदिवासी, मूलवासी और झारखंडी अपने अधिकारों और संसाधनों की रक्षा करना जानते हैं.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो छात्रों की जायज मांगों और लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान करता है. लेकिन छात्रों के नाम पर राजनीतिक अशांति पैदा करने की कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की संपदा पर पहला अधिकार झारखंड के लोगों का है और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो मजबूती से खड़ा रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही