Search

 
 
 

रांची : जज का मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से उड़ाए 2.88 लाख

खूंटी जिले में पदस्थापित एक जज का चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ली. इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये की बड़ी राशि डिजिटल माध्यम से निकाल ली गई. इस संबंध में जज ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.
 

Ranchi :  खूंटी जिले में पदस्थापित एक जज का चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर ली. इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 2.88 लाख रुपये की बड़ी राशि डिजिटल माध्यम से निकाल ली गई. इस संबंध में जज ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

 

जानकारी के अनुसार, जज धुर्वा के सेक्टर-2 बाजार में सब्जी खरीदने गए थे. इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधी ने बड़ी चतुराई से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया. जब तक जज को मोबाइल चोरी होने का पता चला, उससे पहले अपराधियों ने फोन के जरिये उनके बैंक खाते को निशाना बनाया. चोरों ने डिजिटल माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए और उनके अकाउंट से कुल 2 लाख 88 हजार रुपये सफलतापूर्वक निकाल लिए. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही