Search

 
 
 

रांची : पड़हा सरकार युवा संघ भारत का नेता गिरफ्तार

पड़हा सरकार युवा संघ भारत के संचालक रोहन कुजूर को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुढ़मू थाना के प्राथमिकी अभियुक्त रोहन को पिछले कई महीनों से बुढ़मू थाना क्षेत्र में सक्रिय रूप से देखा जा रहा था.
 

Ranchi : पड़हा सरकार युवा संघ भारत के संचालक रोहन कुजूर को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुढ़मू थाना के प्राथमिकी अभियुक्त रोहन को पिछले कई महीनों से बुढ़मू थाना क्षेत्र में सक्रिय रूप से देखा जा रहा था. आदिवासी व गैर आदिवासी समुदाय को बांटने का प्रयास कर रहे थे. रोहन पर लोगों को धर्म के नाम पर तनाव पैदा करने सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए है.

 

मालूम हो कि रोहन कुजूर रांची हिंदपीढ़ी के ग्वाला टोली मदीना मस्जिद के पास का निवासी है. पिछले कई वर्षों से बुढ़मू थाना क्षेत्र में सक्रिय होकर पड़हा सरकार युवा संघ भारत के संगठन बनाकर आदिवासी समुदाय को बरगलाने का कार्य करता था. जिसकी वजह से नवंबर-दिसंबर 2025 में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच भारी तनाव हो गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही