Search

 
 
 

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में आधुनिक खेती तकनीकों पर व्याख्यान

मारवाड़ी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज आधुनिक कृषि तकनीकों पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक खेती की तकनीकों, रोजगार के अवसरों तथा नई किस्मों की जानकारी प्रदान करना था.
 

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज आधुनिक कृषि तकनीकों पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक खेती की तकनीकों, रोजगार के अवसरों तथा नई किस्मों की जानकारी प्रदान करना था.

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हरिराम कुमार बंडी, सहायक प्राध्यापक (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग), डॉ. वाईएसआर हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी, पर्वथूपुरार, आंध्र प्रदेश तथा डॉ. एस.पी. जीवन कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, फ्लोरिकल्चर निदेशालय, आईसीएआर, पुणे उपस्थित रहे.

 

विशेषज्ञों ने हॉर्टिकल्चर एवं फ्लोरिकल्चर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने फूलों की उन्नत किस्मों, नर्सरी प्रबंधन, जैविक खाद के उपयोग तथा बाजार प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला.

 

वक्ताओं ने बताया कि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में नवाचार और शोध की संभावनाओं के प्रति भी जागरूक किया.

 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इस आयोजन के लिए विभाग की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें रोजगारोन्मुख बनाते हैं.

 

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चन्द्र रजक ने अतिथि विशेषज्ञों एवं सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही