Search

 
 
 

Ranchi : लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ranchi : राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में भव्य उद्घाटन हुआ. 23 से 25 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कक्षा 3 से 5 तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
 
सोमेश चंद्र सोरेन ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Ranchi : राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में भव्य उद्घाटन हुआ. 23 से 25 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कक्षा 3 से 5 तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.


प्रतियोगिता का उद्घाटन घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया. इस अवसर पर झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, पुष्पा हसा, ऋतुराज एवं मोहित अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर किया.

Uploaded Image

फुटबॉल खेलते बच्चे


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारे उड़ाकर की गई. इसके बाद बोकारो की खिलाड़ी लक्ष्मी कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता की शपथ दिलाई. मार्च पास्ट का नेतृत्व राष्ट्रीय पाइप बैंड विजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांके की बालिका टीम ने किया.


सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने संबोधन में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा की शुरुआत नर्सरी से होती है, उसी तरह खेलों में भी बचपन से प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें बेहतर मंच देने की आवश्यकता है. यह प्रतियोगिता झारखंड में खेल प्रतिभाओं की मजबूत नींव तैयार करेगी.

Uploaded Image

फुटबॉल खेलते बच्चे


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि प्रतिभा जन्म से नहीं, बल्कि अवसर से निखरती है. इसी सोच के साथ परिषद ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत की है ताकि राज्य के हर प्रतिभाशाली बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके.


झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि परिषद ने पिछले चार वर्षों में खेल प्रतिभाओं की खोज और उनके विकास के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार की है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं.


पहले दिन के मुकाबलों में इन टीमों ने दर्ज की जीत

बालिका वर्ग के मुकाबले खेलगांव प्रैक्टिस मैदान में खेले गए. गुमला ने गोड्डा को 6-0, रामगढ़ ने कोडरमा को 2-0, सिमडेगा ने खूंटी को 3-0, लोहरदगा ने चतरा को 3-0, पलामू ने जामताड़ा को 6-0 और साहेबगंज ने धनबाद को 3-1 से हराया. रांची और सरायकेला के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद टाईब्रेकर में रांची ने 12-11 से जीत दर्ज की.


बालक वर्ग के मुकाबले सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बरियातू मैदान में खेले गए. गुमला ने कोडरमा को 9-0, चतरा ने हजारीबाग को 1-0, खूंटी ने बोकारो को 9-0, गोड्डा ने कोडरमा को 6-1 और सरायकेला ने चतरा को 3-2 से पराजित किया. रांची और पश्चिमी सिंहभूम के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ.


कार्यक्रम का संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया. आयोजन को सफल बनाने में राज्य खेल कोषांग एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही