Search

 
 
 

रांची: 26 अप्रैल को लगेगा लक्जरी क्रूज अवकाश मेला, लकी ड्रॉ में फ्री क्रूज ट्रिप जीतने का मौका

राजधानी के यात्राप्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर Cruise Bazar एक बार फिर शहर में लौट रहा है. यह विशेष आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को Drishti Travels & Services के कार्यालय (सेंट ऐन गर्ल्स हाई स्कूल के पास, उद्दव बाबू लेन, बी.के. साहू कंपाउंड) में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
 

Ranchi : राजधानी के यात्राप्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर Cruise Bazar एक बार फिर शहर में लौट रहा है. यह विशेष आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को Drishti Travels & Services के कार्यालय (सेंट ऐन गर्ल्स हाई स्कूल के पास, उद्दव बाबू लेन, बी.के. साहू कंपाउंड) में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

 

पिछले वर्ष मिली सफलता के बाद आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में आगंतुकों को विश्वस्तरीय लक्जरी क्रूज अवकाश से जुड़ी नई जानकारी, आकर्षक ऑफर्स और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त होगा. खासतौर पर Royal Caribbean International की प्रीमियम क्रूज यात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

 

इस वर्ष आयोजन का मुख्य आकर्षण Mega Lucky Draw रहेगा, जिसमें एक भाग्यशाली कपल को 5 Nights / 6 Days Balcony Cabin Cruise Voucher (Ex-China या Ex-Hong Kong Sailing) निःशुल्क प्रदान किया जाएगा.

 

Royal Caribbean International दुनिया की अग्रणी लक्जरी क्रूज कंपनियों में से एक है, जो सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, चीन, ईस्ट एशिया, यूरोप, अलास्का और कैरेबियन जैसे प्रमुख गंतव्यों पर अपनी सेवाएं देती है. अपने आधुनिक जहाजों, उत्कृष्ट आतिथ्य, रोमांचक गतिविधियों और शानदार मनोरंजन के कारण यह यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

 

कार्यक्रम में Cruise Experts इंद्रनील साहा और अभिषेक केसरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो आगंतुकों को क्रूज यात्रा की योजना, विकल्पों और बुकिंग से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह देंगे.

 

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रूज अवकाश विकल्पों से परिचित कराना और रांची को लक्जरी क्रूज पर्यटन के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करना है.

 

कार्यक्रम की जानकारी Drishti Travels & Services के फाउंडर शैलेश अग्रवाल, को-फाउंडर डॉ. खुशबु अग्रवाल और TIRUN Travel Marketing के प्रतिनिधि अभिषेक केसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही