Search

हजारीबाग में बोकारो जोन के IG ने की समीक्षा बैठक, महिला अपराध से जुड़े केस में तेजी लाने के निर्देश

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को बोकारो जोन के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन और नशे के खिलाफ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. 

 


बैठक में डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी हजारीबाग अमन कुमार, एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसपी बोकारो नाथू सिंह मीणा, एसपी गिरिडीह डॉ. विमल कुमार, एसपी रामगढ़ मुकेश लुनायत, एसपी चतरा अनिमेष नैथानी, एसपी कोडरमा कुमार शिवाशीष सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

 

आईजी ने निर्देश दिया कि पिछले छह माह में हुई महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं का त्वरित निष्पादन किया जाए. महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निपटाने, नक्सल मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई करने तथा जमानती-गैरजमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया.

 

साथ ही सभी जिलों में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग चलाने, स्कूल-कॉलेज के आसपास संचालित दुकानों में ड्रग्स की जांच करने और नशे के कारोबार में शामिल गिरोहों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए. बैठक में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सीसीए व एनएसए के तहत कार्रवाई करने को कहा गया.

 

बैठक में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलाने और सभी जिलों को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//