Search

 
 
 

Ranchi : राजद कार्यालय में जुटे महागठबंधन के नेता, राज्यसभा चुनाव की बनी रणनीति

Ranchi : राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया है. मंगलवार को रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, राजद विधायक संजय प्रसाद यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजद विधायकों की बैठक हुई.
 

Ranchi : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में समर्थन जुटाने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन नेताओं और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कांग्रेस और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की एकजुटता और साझा रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

 

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती और समन्वय के साथ चुनाव मैदान में है. उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के पास पर्याप्त समर्थन और स्पष्ट रणनीति है, जबकि भाजपा संख्या बल के मामले में पिछड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों और राज्य की जनता की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर गठबंधन आगे बढ़ रहा है.

 

दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल का उम्मीदवार राजनीतिक रूप से स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक नहीं रहा है, जबकि महागठबंधन साझा विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर एकजुट है. उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट होकर राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे.

 

बैठक में मौजूद नेताओं ने भी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन दोहराया और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया.


इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सिंह यादव, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही