Search

 
 
 

Simdega News  : स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

पुलिस केन्द्र सिमडेगा में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. पुलिस केन्द्र के सभागार कक्ष में आयोजित इस शिविर में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया
 

Simdega: पुलिस केन्द्र सिमडेगा में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. पुलिस केन्द्र के सभागार कक्ष में आयोजित इस शिविर में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया.

 

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. शिविर में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया.

 

इस अवसर पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सिमडेगा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

 

शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सभी रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया.

 

कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), परिचारी प्रवर, सिमडेगा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण व प्रेरणादायक पहल बताया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही