Search

रांची : मंईयां सम्मान राशि का भुगतान, 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला 2500

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि 2500 रुपये का भुगतान कर दिया गया है.

 

कितनों को मिला फायदा?


इस योजना के पहले चरण में रांची जिले की 3 लाख 25 हजार 51 महिलाओं को उनके बैंक खातों में कुल 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि भेजी गई है. यह भुगतान पूरी तरह आधार-आधारित है, यानी जिनका आधार बैंक से लिंक था, उन्हें सीधे पैसा मिल गया.


रांची जिले के इन इलाकों की महिलाओं को मिला 2500 रुपये का लाभ 

 

1. अनगड़ा – 13,588


2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13,138


3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 9,917


4. बेड़ो – 16,242


5. बुंडू – 6,724


6. बुंडू नगर पंचायत – 2,720


7. बुढ़मू – 14,362


8. चान्हो – 15,998


9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16,011


10. इटकी – 8,381


11. कांके – 26,486


12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 936


13. खलारी – 7,526


14. लापुंग – 8,548


15. मांडर – 19,309


16. नगड़ी – 14,095


17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6,545


18. नामकुम – 14,097


19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 5,933


20. ओरमांझी – 14,960


21. राहे – 7,773


22. रातू – 14,673


23. सिल्ली – 16,759


24. सोनाहातू – 10,687


25. तमाड़ – 14,654

सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24,989

 


अब भी बाकी हैं कई महिलाएं – सत्यापन और आधार सीडिंग जरूरी


जिन महिलाओं का आवेदन पहले ही मंजूर हो चुका है, लेकिन जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें अभी भुगतान नहीं हुआ है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपील की है कि सभी लाभुक जल्दी से जल्दी आधार सीडिंग करवा लें, ताकि अगली किस्त में उन्हें भी फायदा मिल सके.

साथ ही जिनका भौतिक सत्यापन अभी बाकी है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करें, सत्यापन फॉर्म लें और प्रक्रिया पूरी करें. सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp