Search

 
 
 

22 राज्यों में तो बदले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मगर झारखंड में अब भी फंसा है पेंच

झारखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अटकलों का दौर जारी है. प्रदेश भाजपा की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
 

Ranchi: झारखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अटकलों का दौर जारी है. प्रदेश भाजपा की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 


देखना यह है कि शीर्ष नेतृत्व किसे इस पद की जिम्मेदारी सौंपता है. दूसरी तरफ देश के 22 राज्यों में भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा कर लिया है. लेकिन झारखंड में अभी भी बाबूलाल मरांडी इस पद पर बने हुए हैं.


प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाएं


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झारखंड में जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. संभावित उम्मीदवारों में प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय और पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. 


रवींद्र कुमार राय प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता हैं. वहीं पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा संगठन की जानकारी रखने वाले नेता हैं.

 

अध्यक्ष पद के लिए मंथन जारी


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन जारी है. जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है और नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. भाजपा के जानकारों का कहना है कि मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है. हालांकि अब तक इन पदों के लिए चुनाव नहीं हो पाए हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही