Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पति समेत 4 पर केस

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में रातू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रातू थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में रातू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस को दिए आवेदन में आमटांड़ निवासी कमला कुमारी देवी (28) ने बताया कि उनकी शादी 9 जून 2024 को विजय नायक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति विजय नायक, ससुर रमेश नायक, सास दुखनी देवी और ननद पुष्पा कुमारी ने दहेज में नकद राशि और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे कई बार खाना तक नहीं दिया जाता था और घर छोड़ने का दबाव बनाया जाता था. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर रात के समय उसके कमरे में जाकर ताक-झांक करते थे, जिससे वह भयभीत रहती थी. इसकी शिकायत पति से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 17 अप्रैल 2025 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जहां पति ने भविष्य में प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद उत्पीड़न जारी रहा. पीड़िता के अनुसार 17 सितंबर 2025 की शाम उसके साथ दोबारा मारपीट की गई थी, जिसकी सूचना रातू थाना को भी दी गई थी. शिकायत के आधार पर रातू थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पति विजय नायक, ससुर रमेश नायक, सास दुखनी देवी और ननद पुष्पा कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही