Search

 
 
 

रांची : राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर बैठक, अधिकांश समस्याओं के समाधान का दावा

झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने किया. बैठक में योजना के क्रियान्वयन से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.
 

Ranchi : झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने किया. बैठक में योजना के क्रियान्वयन से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

महासंघ की ओर से 19 बिंदुओं पर आधारित सुझाव कार्यकारी निदेशक को सौंपे गए. इन सभी बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई. छवि रंजन ने बताया कि अधिकांश सुझावों को संशोधित संकल्प में शामिल कर लिया गया है और उन पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है. शेष बिंदुओं को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया गया.

 

छवि रंजन ने कहा कि यह राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे देश की बेहतर स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कर्मचारियों और उनके प्रतिनिधियों के सहयोग को जरूरी बताते हुए कहा कि संशोधित संकल्प के बाद योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है.

 

बैठक में अपर कार्यकारी निदेशक सीमा सिंह, महाप्रबंधक प्रवीण चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शी विवेक कुमार नायक और अंशु कुमार सिंह मौजूद रहे. वहीं, महासंघ की ओर से प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, मुख्य समन्वयक अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही