Search

 
 
 

रांची : यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को ले बैठक, ड्यूटी पर फोन चलाने पर होगी कार्रवाई

राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज बैठक की गई. यह बैठक एसएसपी कार्यालय में की गई. इस बैठक में यह निर्देश दिया गया कि कोई भी ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान मोबाइल नहीं चलाएंगे. अगर वह फोन चलाते हुए पकड़े जाएंगे को उन पर कार्रवाई होगी.
 
अधिकारियों संग बैठक करते एसएसपी राकेश रंजन
  • अच्छे से काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत

Ranchi: राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज बैठक की गई. यह बैठक एसएसपी कार्यालय में की गई. इस बैठक में यह निर्देश दिया गया कि कोई भी ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान मोबाइल नहीं चलाएंगे. अगर वह फोन चलाते हुए पकड़े जाएंगे को उन पर कार्रवाई होगी. 

 

इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई की ट्रैफिक व्यवस्था को और किस तरीके से सुगम बनाया जा सकता है. वैसा इलाका जहां अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है उस जगह पर क्या-क्या किया जा सकता है. वहीं, ट्रैफिक पुलिस को प्रोत्साहन करने के लिए पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गई है.

 

वैसे पुलिसकर्मी जो अच्छे से काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. इस बैठक में रांची एसएसपी राकेश रंजन, रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रांची के यातायात थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही