Search

 
 
 

देवघर में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, विभाग ने बनाया प्लान

देवघर के लोगों के लिए राहत वाली खबर है. निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने योजना बनाई है. इसके तहत विभाग पहले से ही 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस से जुड़े तमाम कार्यों को समयबद्ध व तिथिवार पूरा करेगा. ताकि घरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Jitan Kumar

Deoghar : बिजली कटौती से परेशान देवघर के लोगों के लिए राहत वाली खबर है. निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने योजना बनाई है. इसके तहत विभाग पहले से ही 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस से जुड़े तमाम कार्यों को समयबद्ध व तिथिवार पूरा करेगा. ताकि घरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

 

इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है. इस पर काम 12 अप्रैल से शुरू होगा, जो सात मई तक चलेगा. विभाग की यह कार्ययोजना देवघर सब-डिविजन जोन के लिए बनाई गई है.

 

कहां कब और कितने देर तक चलेगा मेनटेनेंस वर्क


मेंटेनेंस का शुभारंभ रविवार को एम्स देवघर 33 केवी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा. 12 और 13 अप्रैल को बड़ा नौखिल फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 14 व 15 अप्रैल को रिखिया फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 16 व 17 अप्रैल को मोहनपुर व दरदो फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 18 व 19 अप्रैल को नंदन पहाड़ (कॉलेज) फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस के काम किये जाएंगे.

 

 


इसी तरह 20 व 21 अप्रैल को जामरो फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 22 व 23 अप्रैल को आसनपुर फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 24 व 25 अप्रैल को मानिकपुर (मानिकपुर , जसीडीह) व मानिकपुर (देवीपुर) में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस के काम होंगे.

 

26 व 27 अप्रैल को रोहिणी फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, 30 अप्रैल व एक मई को घासको फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, दो व तीन मई को डाबरग्राम (कॉलेज) फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, चार व पांच मई को सकरी गली फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और छह व सात मई को गरिया फीडर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक मेंटेनेंस के काम होंगे. इस अवधि में संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही