Search

Ranchi : रिम्स-2 निर्माण को लेकर पिठोरिया थाना में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, सुझावों पर हुई चर्चा

Ranchi : रिम्स-2 परियोजना को लेकर मंगलवार को पिठोरिया थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व डीएसपी अमर कुमार पांडे और इंस्पेक्टर आशीष कुमार मोदी ने किया. इस दौरान पिठोरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और मुखियाओं से परियोजना के संबंध में सुझाव लिए गए और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई.
 
बैठक में हंदूर, मालसरिंग, चंदवे, पिठोरिया, राढ़हा, इंचपीड़ी, उपरकोंनकी और कोकदारो पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे. वहीं, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, एसआई संतोष यादव, सुनील दास, संजय कुमार और एएसआई रमेश कुमार भी मौजूद थे.

बैठक के दौरान रिम्स-2 परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से स्थानीय स्तर पर लोगों की राय जानने और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की.

गौरतलब है कि रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद बना हुआ है. राज्य सरकार इस परियोजना के माध्यम से झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहती है, जबकि कुछ ग्रामीण और किसान अपनी कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं.

हाल के दिनों में भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य को लेकर कई बार आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन भी हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि यह परियोजना राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि उनकी आजीविका और भूमि अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. 

प्रशासन ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही