Search

 
 
 

Ranchi : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल 101वें दिन भी जारी, 10 ने शुरू किया आमरण अनशन

Ranchi :  झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही. इसके साथ ही मनरेगा कर्मियों के हड़ताल का 101वें दिन हो गया.
 

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही. इसके साथ ही मनरेगा कर्मियों के हड़ताल का 101वें दिन हो गया. लोकभवन के समक्ष महाधरना में कोल्हान प्रमंडल समेत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल हुए. इस दौरान 10 कर्मचारियों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया.

 


संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रेड पे के साथ मानदेय निर्धारण, कार्यरत कर्मियों का समायोजन, दिवंगत 156 मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है. लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किए जाने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं की गई है.


संघ ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए सरकार को जल्द वार्ता शुरू करनी चाहिए. कर्मचारियों में सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 19 जून को धरना स्थल से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किए जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

ये कर्मचारी बैठे आमरण अनशन पर

शशि महतो, सुरेंद्र प्रसाद, दिलीप पासवान, अब्दुल कलाम आजाद, लखन मुंडा, बालेश्वर रविदास, संतोष कुमार त्यागी, सोनेलाल हेम्ब्रम, दिगंबर झा और शंभू. 

 

महाधरना में अनिरुद्ध पांडेय, यासीन अंसारी, विकाश पांडेय, शंभू गोप, शंकर सत्पथी, रोहित ठाकुर, नन्हे परवेज, महेंद्र प्रसाद, फिरोज अहमद, शंकर शतपथी और सुरआय हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही