Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों ने की ईंट भट्ठा पर गोलीबारी,दो मजदूर घायल

Ranchi : ईट भट्ठा पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की है. इस गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गए. यह घटना जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोगिया में बुधवार की देर रात हुई है. जहां उग्रवादियों के द्वारा एक ईंट भट्ठा पर कई राउंड गोलीबारी की. इस घटना में दो मजदूरों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर उग्रवादियों के द्वारा पर्चे भी फेंके गए हैं, जिसमें यह कहा गया है कि अगर लेवी नहीं मिलेगा, तो उसका अंजाम बुरा होगा. इसे भी पढ़ें -अडानी-हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/adani-hindenburg-case-supreme-court-sets-up-six-member-expert-committee-to-investigate/">अडानी-हिंडनबर्ग

मामला : जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की

दोनों मजदूरों के पैर में लगी है गोली

इससे पहले ईंट भट्टे पर पहुंचते ही उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में दो मजदूर राजकुमार और सोमरा उरांव घायल हो गए. दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इन दोनों के पांव में गोली लगी है. ईट भट्ठा राजन साहू नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार रात 10 की संख्या में उग्रवादी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले मजदूरों से राजन साहू का ही नंबर मांगा. जब मजदूरों ने कहा कि उनके पास नंबर नहीं है, तो इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया. मौके से पुलिस ने कई पर्चे भी बरामद किए हैं, जिसमें कारोबारियों को धमकी दी गई है. इसे भी पढ़ें - एनटीपीसी">https://lagatar.in/ntpcs-mdo-did-illegal-encroachment-on-dev-sthals-land-district-administration-is-not-able-to-vacate-it/">एनटीपीसी

के एमडीओ ने किया देव स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा, नहीं खाली करा पा रहा जिला प्रशासन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही