Search

 
 
 

रांची: डाक कर्मचारियों के सम्मेलन में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ हुए शामिल, नई कार्यकारिणी का गठन

रांची प्रमंडल के भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याएं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई.
 

Ranchi: रांची प्रमंडल के भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याएं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई.


संजय सेठ ने मंच से कर्मचारियों को भरोसा दिलाया और कहा कर्मचारियों की हर समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ न केवल देश, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है. साथ ही कहा कि डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा. कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री से बातचीत की जाएगी. 

 


विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ डाक अधीक्षक बी.के.पंडित ने भी कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया.कार्यक्रम का संचालन परिमंडलीय सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया.

 

नई कार्यकारिणी का गठन

सम्मेलन के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें श्याम सुंदर कुमार को अध्यक्ष, शशि शेखर को सचिव और जितेंद्र कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सिंह, साजिद अनवर और रंजना शरण को जिम्मेदारी दी गई. सहायक सचिव, संगठन सचिव और अन्य पदों पर भी कई सदस्यों को शामिल कर टीम को मजबूत बनाया गया.

 

पोस्टमैन और एमटीएस शाखा भी गठित

सम्मेलन में पोस्टमैन एवं एमटीएस संबंधक की अलग इकाई का भी गठन किया गया. इसमें शौमेन मंडल को अध्यक्ष और अभिषेक कुमार तिवारी को सचिव चुना गया. अन्य पदों पर भी सदस्यों की नियुक्ति की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही