Ranchi : हरमु स्थित सहजानंद चौक के समीप मोटिया संघ के मजदूरों ने स्थापना दिवस मनाया. इसमें राज्य भर के पदाधिकारी शामिल हुए. इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जहां तपन रजवार को दोबारा केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया. मजदूरों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
बैठक में जिला अध्यक्षों एवं मजदूर प्रतिनिधियों की सहमति से संगठन का विस्तार किया गया और मजदूरों की समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. इसके बाद विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सैनिक चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च निकाला गया. इसके बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री और विभागीय सचिव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया.
इस मौके पर तपन कुमार रजवार ने कहा कि राज्यभर में करीब 10 हजार मजदूर है, जहां रांची में 250 से अधिक मोटिया मजदूर है. स्थापना दिवस में संगठन ने अपनी मांगों में ठेकेदारों को ईपीएफ (EPF) का भुगतान सुनिश्चित किए बिना भुगतान नहीं करने, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराने, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल करने, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने और कुछ परियोजनाओं को वापस लेने की मांग उठाई गई.
मौके पर पलामू के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, लातेहार के जिला अध्यक्ष सिकंदर भुईंगा, गढ़वा के इदरिश अंसारी, गिरिडीह के कलीम अंसारी एवं नरेश साव, दुमका के सुशील बास्के, सूरज नायक, बिरेंद्र साव, कोडरमा के दीता राम तुरी सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment