Search

 
 
 

Ranchi: SBU व जोहो कॉर्पोरेशन के बीच MoU, विद्यार्थियों को मिलेगा उद्योग आधारित डिजिटल प्रशिक्षण

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने और विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत किया गया.
 

Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) ने उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने और विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत किया गया.

 

एमओयू हस्ताक्षर समारोह के बाद जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) के. पी. नारायणन ने “लर्निंग टू लर्न” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया. उन्होंने बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में आजीवन सीखने, अनुकूलनशीलता और कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को लगातार सीखते रहने और नए बदलावों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन, सभी संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में रापगुरु के निदेशक सीए राकेश सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

इस साझेदारी के तहत सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. जोहो बुक्स एक क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा.

 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स स्टूडेंट एडिशन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थी अपने कौशल को प्रमाणित कर रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बना सकेंगे. यह पहल विशेष रूप से लेखांकन, वित्त, उद्यमिता और व्यवसाय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर की तैयारी में सहायक होगी.

 

इस अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही