Search

 
 
 

Ranchi : मोहर्रम जुलूस 27 को, डीजे, नशा व आग के खेल पर रोक

Ranchi : 27 जून को मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. धवताल अखाड़ा के सभी जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए पहुंचेगी. इस दौरान सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रवक्ता मो. इस्लाम एवं महासचिव अकीलुर्रहमान ने कहा है कि 27 जून को रांची में निकाले जाने वाले मोहर्रम जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है.
 
  • प्रत्येक अखाड़े में होंगे 14 वॉलिंटियर

Ranchi : 27 जून को मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. धवताल अखाड़ा के सभी जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए पहुंचेगी. इस दौरान सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रवक्ता मो. इस्लाम एवं महासचिव अकीलुर्रहमान ने कहा है कि 27 जून को रांची में निकाले जाने वाले मोहर्रम जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गई है. 

इसे भी पढ़ें...

 

सभी जुलूस अपने-अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग तक पहुंचेगी और वापसी भी अपने निर्धारित मार्ग से ही की जाएगी. इस बार सेंट्रल कमेटी के लोगों ने मोहर्रम की जुलूस में आग के खेल पर प्रतिबंध लगाए है. इसके अलावा डीजे साउंड पर भी रोक लगाए गए है. इसके लिए सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने सभी अखाड़ेधारियों के लिए गाइडलाइन जारी की है. ताकि मोहर्रम का जुलूस प्रेम, शांति, भाईचारा और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके. जिसमें नशा, आग और कांच के खेल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए गए है.

 

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील है. जुलूस में झांकी एवं निशान (झंडे) की ऊंचाई 14 फीट से कम रखने की अपील की है. राष्ट्रीय ध्वज के अलावा किसी भी गैर मुल्क का झंडा जुलूस में लेकर चलना मना है. जुलूस के संचालन के लिए प्रत्येक अपने अखाड़े में 10 वॉलंटियर रखना है. ऐसी कोई भी झांकी न बनाएं जिससे सांप्रदायकि सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो.

 

झांकी का प्रदर्शन देशहित एवं समाज हित में हो. प्रत्येक अखाड़ाधारी को अपने खलीफा, प्रमुख खलीफा एवं सेंट्रल मोहर्रम कमिटी की बातों को मानना एवं दिए गए गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होगा. छोटे विवाद को स्थानीय स्तर पर तुरंत सुलझा लें विवाद को बढ़ावा न दें. सोशल मीडिया पर ध्यान बनाए रखें एवं गलत सूचना पोस्ट करने वाले पर अंकुश लगाए. समय की पाबंदी हर हाल में जरूरी है. जुलूस में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखना आवश्यक होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही