Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: परसुडीह बाजार के 6 दुकानों में चोरी, नकदी समेत 8 बत्तख ले उड़े चोर

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के परसुडीह बाजार में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक छह दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां, जरूरी कागजात और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें: 

आलू-प्याज व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि चोर उनकी दुकान से नकदी रखने वाला गल्ला ही उठा ले गए. बाद में बाजार से कुछ दूरी पर गल्ला टूटा हुआ मिला, लेकिन उसमें रखे करीब दो हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज गायब थे. वहीं दुखी पोद्दार की दुकान से एक कैरेट टमाटर चोरी कर लिया गया. मधु पोद्दार की दुकान से लहसुन और खुदरा नकदी भी चोर अपने साथ ले गए. इसके अलावा नीति मुर्गी दुकान से आठ बत्तख चोरी हो गईं. सुनील पान दुकान का कैश काउंटर भी चोरों ने तोड़ दिया, लेकिन उसमें नकदी नहीं होने के कारण उनके हाथ कुछ नहीं लगा.

 

घटना के बाद दुकानदारों ने बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि बाजार समिति नियमित रूप से शुल्क वसूलती है, लेकिन रात में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं किया जाता. इसी वजह से चोर लगातार बाजार की दुकानों को निशाना बना रहे हैं. व्यापारियों ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने और पुलिस की नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है.

 

सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परसुडीह बाजार के व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही