Search

 
 
 

Ranchi : महापर्व छठ की तैयारी शुरू, नगर आयुक्त का घाटों की साफ-सफाई और खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का निर्देश

Ranchi :   नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को सभी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा है. जिन तालाबों और छठ घाटों में पानी अधिक गहरा है, वहां लाल फीते से निशान लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके.
 
छठ को लेकर जायजा लेते अधिकारी

Ranchi :  13 नवंबर से शुरू होने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को शहर के तालाबों और छठ घाटों को दुरुस्त करने और उसकी साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं. 

 

नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को सभी घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा है. जिन तालाबों और छठ घाटों में पानी अधिक गहरा है, वहां लाल फीते से निशान लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके. 

 

इसे भी पढ़ें

 

नगर आयुक्त ने तालाबों एवं छठ घाटों के आसपास के क्षेत्रों में लगी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा कराया जाए, ताकि समय-सीमा के भीतर सभी घाटों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही