Search

 
 
 

Ranchi : नगर आयुक्त तुपुदाना अंचल कार्यालय पहुंचे, अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Ranchi News : नगर आयुक्त ने तुपुदाना अंचल कार्यालय भवन में संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की संख्या एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. नगर आयुक्त ने सभी अंचल कार्यालयों में नागरिकों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सुनिश्ति करने का निर्देश दिया. इसके अलावा  मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए.
 
नगर आयुक्त

Ranchi News : नगर आयुक्त ने धुर्वा और तुपुदाना में अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. जहां लोगों द्वारा दी जा रही उपलब्ध सेवाओं एवं आवेदनों के निष्पादन की जानकारी ली. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्हें बताया गया कि क्षेत्र के नागरिक विभिन्न नगर निगम सेवाओं के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय पर निष्पादन किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि नागरिकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और प्रत्येक आवेदन का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.


कर्मियों की नियमित उपस्थिति एवं जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए- आयुक्त 

तुपुदाना स्थित अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ शाखाओं के कर्मी बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाए गए. इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. अंचल कार्यालयों में कर्मियों की नियमित उपस्थिति एवं जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

अंचल कार्यालय के पहुंच पथ के लिए लगाए जाए डायरेक्शन बोर्ड 

नगर आयुक्त ने तुपुदाना अंचल कार्यालय भवन में संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की संख्या एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की. नगर आयुक्त ने सभी अंचल कार्यालयों में नागरिकों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सुनिश्ति करने का निर्देश दिया. इसके अलावा  मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए.

 

भवन से संबंधित आवश्यक सिविल कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. अंचल कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रमुख मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों में डायरेक्शन बोर्ड लगाए जाएं.

 

साथ ही अंचल कार्यालयों में उपलब्ध नगर निगम की सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया एवं कार्यालयों के पते की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने नजदीकी अंचल कार्यालय से ही निगम की सेवाओं का लाभ उठा सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही