- रांची नगर निगम ने टैक्स कर्मियों की सूची जारी की
- 53 वार्डों में 24 कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
Ranchi News : रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए कर संग्रहकर्ताओं (Tax collectors) और राजस्व निरीक्षकों (revenue inspectors) की सूची जारी की है. जारी सूची के अनुसार, 24 कर्मचारी शहर के 53 वार्डों में टैक्स वसूली की जिम्मेदारी संभालेंगे.

किस वार्ड में किसको मिली टैक्स कलेक्शन की जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें
अपने वार्ड के कर्मी से करें संपर्क
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए अपने वार्ड के संबंधित कर संग्रहकर्ता या राजस्व निरीक्षक से संपर्क करें. वहीं कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में टैक्स कलेक्ट करने को कहा गया है.
टैक्स जमा करना होगा आसान
नगर निगम का कहना है कि कर्मचारियों की सूची जारी होने से लोगों को अपने वार्ड के जिम्मेदार कर्मी की जानकारी मिल सकेगी. इससे होल्डिंग टैक्स जमा करने में सुविधा होगी और राजस्व संग्रह को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

