Search

 
 
 

जल संकट को लेकर रांची नगर निगम सतर्क, शहर के खराब पड़े HYDT को किया दुरस्त

निगम प्रशासक के निर्देशों पर नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम ने शहर में संभावित जल संकट से निपटने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत नगर निगम के परिसंपत्ति अधीक्षकों ने फील्ड विजिट किए. इस दौरान विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं की जांच की गई.
 

Ranchi: निगम प्रशासक के निर्देशों पर नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम ने शहर में संभावित जल संकट से निपटने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत नगर निगम के परिसंपत्ति अधीक्षकों ने फील्ड विजिट किए. इस दौरान विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं की जांच की गई.

Uploaded Image
इसी क्रम में निगम की टीम ने शहर के सभी एचवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी की जांच की. इस दौरान परिसंपत्ति अधीक्षकों की रिपोर्ट तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिन स्थानों पर एचवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी में गंदगी या खराबी की स्थिति पाई जा रही है, उसे त्वरित रूप से ठीक कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को जल संकट का सामना न करना पड़े.

 

नगर निगम ने जारी किए टोल फ्री नंबर

एक सप्ताह में निगम की टीम कुल 4 एचवाईडीटी (वार्ड 03 – सिन्दवार टोली, बनिया टोली, चिरौंदी तथा वार्ड 20 – बकरी बाजार स्टोर के निकट) और 17 स्थानों पर मिनी एचवाईडीटी (चर्च रोड, शिव शक्ति नगर, लोहारा कोचा, कुर्बान गली, बेल कोच्चा, फौजी गली, भवानी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड 27, सीटीआई के समीप, वार्ड 39 डीटी-218 के पास, कांटाटोली चौक, भुकरू पुल, रोड नंबर 5 मधुकम, पथलकुदुआ चर्च लाइन, श्रीनगर रोड, डोरा बेकरी गली, शिव शक्ति नगर) को दुरुस्त किया है.

Uploaded Image
नगर निगम सभी शहरवासियों से अपील की है कि खराब एचवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी की सूचना देने के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही