Search

 
 
 

रांची में दुर्गा पूजा से पहले पंडालों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा निगम, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Ranchi News : निरीक्षण के दौरान सीएमपीडीआई, पंडरा महावीर मंदिर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा बस स्टैंड के समीप स्थित पूजा पंडाल, वार्ड संख्या 48, छप्पन सेठ सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, नालियों की सफाई, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं के आवागमन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया.
 
पंडाल का निरीक्षण

Ranchi News : दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो चुकी है. इस दौरान श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों को बेहतर स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण देने के प्रयास किए जा रहे है. इसके लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है. निगम स्तर से इसकी तैयारी अंतिम चरण पर की जा रही है. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

निरीक्षण के दौरान सीएमपीडीआई, पंडरा महावीर मंदिर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा बस स्टैंड के समीप स्थित पूजा पंडाल, वार्ड संख्या 48, छप्पन सेठ सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, नालियों की सफाई, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं के आवागमन और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया.

 

पूजा पंडाल के स्वंयसेवकों के लिए पहचान पत्र सुनिश्चितकरने का निर्देश

नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूजा पंडाल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं. पूजा समितियों द्वारा पथों पर लाईटों की व्यवस्था किए जाए. स्टोन डस्ट की उपलब्धता एवं पेड़ों की छंटाई सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराए गए.

 

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों को पंडाल परिसर में पर्याप्त डस्टबिन रखने के लिए निर्देश दिए, सुरक्षा मानकों का पालन करने, स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने की बात कही गई. भक्तों के लिए पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही