Search

 
 
 

मॉनसून से पहले रांची नगर निगम का निरीक्षण, सड़क पर गंदा पानी बहाने वालों पर लगेगा जुर्माना

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ शनिवार को कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के आसपास, महावीर नगर, खोरहा टोली और बांधगाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया.
 

Ranchi: नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम अधिकारियों के साथ शनिवार को कोकर चौक स्थित सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के आसपास, महावीर नगर, खोरहा टोली और बांधगाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर आयुक्त ने बड़े नालों और नालियों की सफाई, अतिक्रमण की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने स्वच्छता एवं अभियंत्रण शाखा को शहर के प्रमुख नालों का एंड-टू-एंड निरीक्षण किए. 


इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि कोकर चौक और सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के समीप बड़े नालों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया जाएगा. नालियों को निर्माण सामग्री से भरने या जाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. वहीं घरों और भवनों से सीधे सड़क पर गंदा पानी बहाने तथा नालियों के ऊपर अवैध स्लोप और सीमेंट फ्लोरिंग बनाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा.महावीर नगर और खोरहा टोली में पूर्व वर्षों में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए बड़े नालों की व्यापक सफाई मॉनसून से पहले पूरी करने का निर्देश दिए. नालों की मापी कर अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली संरचनाओं को हटाने की के लिए निर्देश दिए.


 बांधगाड़ी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों के डेल्टा प्वाइंट का चौड़ीकरण करने तथा जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को क्षेत्रवार समस्याओं की पहचान कर स्थायी समाधान तैयार करने को भी कहा गया. नगर आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण और ड्रोन मैपिंग के दौरान कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं. इनकी विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बड़े नालों की सफाई अभियान चलाए जा रहे है. उनकी जल वहन क्षमता बढ़ाने के लिए गाद निकाली जा रही है.

 

इस मौके पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू समेत निगम के अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही