Search

 
 
 

Ranchi : नगर निगम ने 2 स्थायी अवैध निर्माण ढहाए, नाले पर बना धोबी घाट भी हटाया

Ranchi : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान बरियातू रोड, बड़गई चौक, पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ और भारत माता चौक से किशोरगंज चौक (हरमू रोड) तक चला.
 

Ranchi : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान बरियातू रोड, बड़गई चौक, पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ और भारत माता चौक से किशोरगंज चौक (हरमू रोड) तक चला. 

 

इस दौरान सरकारी जमीन पर बने दो स्थायी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. जबकि दो अन्य अवैध संरचनाओं पर 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किए गए. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सड़क किनारे लगे पांच अस्थायी अतिक्रमण और दुकानों को भी हटाए. अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक भूमि या सड़क किनारे कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी.


मेडिका चौक के पास नाले पर चल रहा था अवैध धोबी घाट

अभियान के दौरान मेडिका चौक के समीप सार्वजनिक नाले को अवरुद्ध कर अवैध रूप से धोबी घाट संचालित होता मिला. यहां टेंट के कपड़ों की धुलाई की जा रही थी, जिससे नाले की जल निकासी प्रभावित हो रही थी और बारिश में जलजमाव की आशंका बनी हुई थी. निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाकर नाले की जल निकासी बहाल कर दी और संबंधित व्यक्ति को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई.


हरमू रोड पर सीढ़ियां, फ्लोरिंग और अन्य अवैध निर्माण हटाए

भारत माता चौक से किशोरगंज चौक, हरमू रोड तक चले अभियान में भवनों से सड़क की ओर निकाली गई सीढ़ियां, फ्लोरिंग, गिफ्ट डीड की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और अन्य अतिक्रमणकारी संरचनाएं हटाई गईं. कार्रवाई के बाद सड़क और फुटपाथ की चौड़ाई बहाल होने से यातायात और पैदल आवाजाही में सुविधा हुई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही