Search

 
 
 

रांची नगर निगम चुनाव: महापौर प्रत्याशी सुरेन्द्र लिंडा ने निकाली पदयात्रा, स्मार्ट सिटी का वादा

राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम कचहरी रोड से हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा की शुरुआत की.
 

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोर-शोर से चल रहा है. इसी कड़ी में महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम कचहरी रोड से हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा की शुरुआत की. पदयात्रा का नेतृत्व महापौर प्रत्याशी सुरेन्द्र लिंडा एवं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा ने किए.

 

पदयात्रा कचहरी रोड से शुरू हुई, जो शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक, लालपुर चौक  होते हुए भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक पहुंचा. जहां भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. पदयात्रा लालपुर चौक, सर्कुलर रोड, न्यूकिलियस मॉल होते हुए प्रधान कार्यालय में समापन हुआ. पदयात्रा के दौरान मतदाताओं से चुनाव चिन्ह कैमरा छाप और क्रमांक संख्या 10 में मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की गई. इसमें हजारों महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए.

 

महापौर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा ने जनता को विश्वास दिलाया कि महापौर का चुनाव जीतने के बाद जनता की सारी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. जिसमें शहर में अतिक्रमण के नाम पर झुग्गी-झोपड़ी, ठेला, खोमचा एवं फुटपाथ दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर जो हटाया जा रहा है. उन लोगों को उचित स्थान की व्यवस्था कराकर बसाने का काम किया जाएगा. 

 

साथ ही सुरेंद्र लिंडा ने कहा कि, बरसात के दिनों में राजधानीवासी को जल-जमाव से परेशानी होती है. उस समस्या का समाधान निकाला जाएगा. महानगर के तर्ज पर ड्रैनेज सिस्टम लागू कर नालियों का निर्माण किया जाएगा. नगर निगम के होल्डिंग टैक्स, व्यापारिक शुल्क, होटल शुल्क, कचरा शुल्क में कमी करने का काम किया जाएगा. 


इनके अलावा नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और ट्रेड लाइसेंस सहित जो दिक्कत को सामना करना पड़ता है. उसका भी समाधान किया जाएगा. उन्होंने रांची को स्मार्ट सिटी बनाने की कही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही