Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने सब्जी बाजार में बनाए नए मॉड्यूलर शौचालय

रांची नगर निगम लगातार शहरवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने में जुटा है. इसी कड़ी में अब मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 और लालपुर-कोकर मार्ग के सब्जी बाजार में नए मॉड्यूलर शौचालय तैयार किए गए हैं.
 

Ranchi : रांची नगर निगम लगातार शहरवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने में जुटा है. इसी कड़ी में अब मोरहाबादी वेंडिंग जोन-2 और लालपुर-कोकर मार्ग के सब्जी बाजार में नए मॉड्यूलर शौचालय तैयार किए गए हैं.

 

कोकर सब्जी बाजार के पास 6 सीट वाला टॉयलेट (3 महिलाओं और 3 पुरुषों के लिए) लगाया गया है. मोराबादी वेंडिंग जोन-2 में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग 6-6 सीट वाले मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए गए हैं.

 

ये सभी शौचालय आम लोगों के लिए बिलकुल मुफ्त हैं. नगर निगम रोजाना तीन बार इनकी सफाई करवा रहा है, ताकि स्वच्छता और सुविधा दोनों बनी रहें.


नगर निगम शहर के अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर भी नए मॉड्यूलर शौचालय बनाने का काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही लोगों के लिए खोला जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही