Search

 
 
 

रांची नगर निगम के 100 बड़े टैक्स डिफॉल्टर चिन्हित, करोड़ों रुपये बकाया

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की सूची जारी कर दी है. मार्च 2026 तक अपडेट इस सूची में शीर्ष 100 डिफॉल्टर शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 2.90 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. जारी सूची के अनुसार, कई बड़े संस्थान, स्कूल, ट्रस्ट और निजी संपत्ति मालिक वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं.
 

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की सूची जारी कर दी है. मार्च 2026 तक अपडेट इस सूची में शीर्ष 100 डिफॉल्टर शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 2.90 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. 


जारी सूची के अनुसार, कई बड़े संस्थान, स्कूल, ट्रस्ट और निजी संपत्ति मालिक वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं. सूची में सबसे ऊपर बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर लगभग 16.54 लाख बकाया है. वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट पुंदाग पर 12.05 लाख बकाया है. टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले की सूची में छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, वाईएमसीई,विभिन्न ट्रस्ट, स्कूल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बड़े बकायेदारों में शामिल हैं. 


रिपोर्ट सामने आने के बाद कुछ डिफॉल्टरों ने आंशिक भुगतान किया है, लेकिन बड़ी राशि अब भी लंबित है. कुल 100 डिफॉल्टरों में से केवल 31 मामलों में ही आंशिक रूप से लगभग 76 लाख की वसूली हो सकी है. रांची नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, बकायेदारों को निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है. कई मामलों में आंशिक भुगतान हो रहा है, लेकिन बड़ी राशि अभी भी बकाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही