Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने लगाया जुर्माना, साफ-सफाई पर सख्ती

रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में आज उप प्रशासक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के कई रास्तों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया
 

Ranchi : रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में आज उप प्रशासक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के कई रास्तों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से कचरा और निर्माण सामग्री डंप किया हुआ पाया गया. इस पर नगर निगम ने तीन स्थानों पर 15,000 का जुर्माना लगाया. 

 

इनमें शामिल हैं –

ग्राम उद्योग तेल मिल, शहीद चौक – 5000 रुपया

कैलाश एंड कंपनी, शहीद चौक – 5000 रुपया

कृष्ण गोपाल जी, लालपुर चौक – 5000 रुपया


नगर निगम ने साफ निर्देश दिया है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही निगम की गाड़ी को दें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर कचरा या निर्माण का मलबा (C&D वेस्ट) फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निगम का कहना है कि शहर की सफाई सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही