Search

 
 
 

रांची नगर निगम ने लगाया वेस्ट यूजर चार्ज के बकाएदारों पर जुर्माना

रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनों, होटल, हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान अनिवार्य किया है.
 

Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनों, होटल, हॉस्टल, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान अनिवार्य किया है. सभी वार्डों में वेस्ट यूजर चार्ज का संग्रहण चयनित एजेंसी Netwind Soft Labs Pvt. Ltd. के माध्यम से किया जा रहा है. अपर प्रशासक के निर्देश पर मेन रोड स्थित सभी भवनों और प्रतिष्ठानों से वेस्ट यूजर चार्ज वसूली के लिए 6 टीमों का गठन किया है.

 

निगम टीम ने 25 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण


सहायक प्रशासक चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में निगम टीम ने सर्जना चौक से डेली मार्केट चौक तक 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. जिन प्रतिष्ठानों द्वारा अब तक वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान नहीं किया गया था, उन्हें ऑन-द-स्पॉट डिमांड नोटिस जारी किया गया. साथ ही निर्धारित समय-सीमा में भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा V2 Mall द्वारा सड़क पर कूड़ा डंप किए जाने पर 2,000 रूपया का जुर्माना भी लगाया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही