Search

 
 
 

अंधेरे में रांची नगर निगम : बिजली गुल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए घंटों परेशान रहे लोग

Ranchi News : नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार को बिजली गुल और लिंक नहीं होने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने व लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब 12 बजे से बिजली नहीं है. इसकी वजह से पूरा परिसर अंधेरे में डूबा है. लोग मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी लेते नजर आए.
 
नगर निगम कार्यालय में अंधेरे में बैठे लोग

Ranchi News : नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार को बिजली गुल और लिंक नहीं होने से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने व लेने पहुंचे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब 12 बजे से बिजली नहीं है. इसकी वजह से पूरा परिसर अंधेरे में डूबा है. लोग मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी लेते नजर आए.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

जन्म प्रमाण पत्र लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें प्रमाण पत्र के लिए पिछले कई दिनों से नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र का टोकन लिया था. प्रमाण पत्र बना है या नहीं, इसकी जानकारी लेने पहुंचे थे, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण काम नहीं हो सका.


सुकुरहुटू से पहुंचे, 12.30 बजे से कर रहे हैं इंतजार

सुकुरहुटू से जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह दोपहर 12.30 बजे नगर निगम पहुंचे. आवेदन में पता गलत था, जिसे सुधार दिया गया था, लेकिन नगर निगम ने दोबारा गलती कर दी. अब फिर से सुधार के लिए पहुंचे है. दूर से आने के बाद भी बिजली नहीं रहने के कारण काम नहीं हो सका.


11 जुलाई को किया था आवेदन, अब तक लगा चुके 8 चक्कर

एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र के लिए 11 जुलाई को आवेदन किया था, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है. इसके लिए वह करीब आठ बार नगर निगम का चक्कर लगा चुके हैं. शुक्रवार को भी नौकरी से छुट्टी लेकर प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे, लेकिन बिजली गुल होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा.

 

बिजली नहीं रहने से रजिस्टर में प्रमाण पत्र तैयार हुआ है या नहीं, इसकी जांच तक नहीं हो पा रही थी. कई लोग मोबाइल की रोशनी में दस्तावेज और रजिस्टर की जानकारी लेते दिखे. शाम 4 बजे तक चली इस अव्यवस्था के कारण दूर-दराज से आए कई लोग बिना काम कराए ही वापस लौट गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही