Search

 
 
 

हरमू नदी की सफाई के लिए रांची नगर निगम युद्ध स्तर पर जुटा

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने हरमू नदी के संरक्षण और सफाई के लिए बड़ा कदम उठाया है.
 

Ranchi : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने हरमू नदी के संरक्षण और सफाई के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में 03 जनवरी 2026 को हरमू नदी में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया. इस अभियान की खास बात यह रही कि नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव खुद मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया.

 

इस अभियान में 100 से अधिक सफाई मित्रों ने हरमू मुक्तिधाम से लेकर कडरू रेडिसन ब्लू क्षेत्र तक मिलकर सफाई की. मशीनों और मजदूरों की मदद से नदी में जमा प्लास्टिक, गंदगी, गाद और पुराने कचरे को हटाया गया.


स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अहम पहल

यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत चलाया जा रहा है. सर्वेक्षण में नदियों और जलाशयों की सफाई को खास महत्व दिया गया है, इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने यह सफाई अभियान शुरू किया है.

 

गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हरमू नदी में कचरा या गंदा पानी डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. नदी किनारे बने अवैध अतिक्रमण और खटालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए.


नदी के संरक्षण के लिए दिए गए निर्देश

नदी में वर्षों से जमी गाद और कचरे को हटाने के लिए सभी संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाए.

नदी किनारे पूरी तरह सफाई, घास कटाई और सुंदर पेंटिंग कराई जाए.

नदी के किनारे पौधारोपण किया जाए.

सफाई अभियान लगातार चले और गंदगी फैलाने वालों पर शून्य सहनशीलता अपनाई जाए.


लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासक ने कहा कि हरमू नदी रांची शहर की एक महत्वपूर्ण नदी है. इसे साफ रखना सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम लोगों का भी कर्तव्य है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नदी में कचरा या गंदा पानी न डालें और नदी को साफ रखने में नगर निगम का सहयोग करें.

 

इस मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू समेत नगर निगम के वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. नगर निगम ने आगे भी नियमित सफाई और निगरानी जारी रखने का फैसला लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही