Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची नगर निगम ने परिसंपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाया अभियान

नगर निगम द्वारा अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा की जा रही है. इन्हें बेहतर प्रबंधन उपलब्ध कराए जा रहे है. उनकी जन उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे है. इसी क्रम में गुरुवार को भू-संपदा कोषांग के सहायक प्रशासक राहुल यादव के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरक्षण किया. जिसमें निगम स्वामित्व के भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियां शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निगम द्वारा अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा की जा रही है. इन्हें बेहतर प्रबंधन उपलब्ध कराए जा रहे है. उनकी जन उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से शहर में लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे है. इसी क्रम में गुरुवार को भू-संपदा कोषांग के सहायक प्रशासक राहुल यादव के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरक्षण किया. जिसमें निगम स्वामित्व के भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियां शामिल है.

 

इस दौरान टीम द्वारा वार्ड संख्या 18 से वार्ड संख्या 36 तक लगभग 15 निगम स्वामित्व के भवनों की जांच की गई. इस क्रम में जहां-जहां अतिक्रमण किए गए है. अवैध कब्जा पाए गए. वहां त्वरित कार्रवाई की गई और परिसंपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया गया.

 

वार्ड 29 में चल रहा था अवैध तरीके से डांस क्लास, निगम ने कराया मुक्त

निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 29, खादगड़ा शनि मंदिर के समीप स्थित सामुदायिक भवन को निजी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था. यहां डांस क्लास संचालित हो रहा था. इस पर तत्काल कार्रवाई की गई और डांस क्लास को बंद करवाया गया. 

 

वार्ड संख्या 21 में पंचायत भवन में अवैध ढंग से पाया गया ताला

वही वार्ड संख्या 21 स्थित पंचायत भवन में अवैध रूप से ताला पाया गया. भवन के अंदर निजी सामान रखा हुआ था. इस पर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई की. पुराने ताले को हटाकर निगम की ओर से नया ताला लगाया गया.

 

इसके अतिरिक्त सुखदेव नगर स्थित निगम स्वामित्व के एक भवन में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निवास करते हुए पाए गए, जिसे देखते हुए संबंधित परिवार को 24 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही