Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नगर निगम ने स्वीकृत भवन प्लान के उल्लंघन पर बरियातू में 3 दुकानों को किया सील

नगर निगम इन दिनों लगातार एक्शन मोड़ पर है. नगम क्षेत्र के व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों की लगातार जांच की जा रही है. गुरुवार को बरियातू रोड स्थित संत तुलसी अपार्टमेंट में अवस्थित तीन दुकानों पर नियमों के उल्लंघन पाए गए. जिसमें श्री कमल किंगर, संचालक केके मेगा मार्ट, सुश्री स्नेहा कुमारी, संचालक ट्रेंडी शू, श्री आयुष भूषण, संचालक टाइल्स मार्ट शामिल है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निगम इन दिनों लगातार एक्शन मोड़ पर है. नगम क्षेत्र के व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों की लगातार जांच की जा रही है. गुरुवार को बरियातू रोड स्थित संत तुलसी अपार्टमेंट में अवस्थित तीन दुकानों पर नियमों के उल्लंघन पाए गए. जिसमें श्री कमल किंगर, संचालक केके मेगा मार्ट, सुश्री स्नेहा कुमारी, संचालक ट्रेंडी शू, श्री आयुष भूषण, संचालक टाइल्स मार्ट शामिल है. 

 

नगर निगम पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस पूर्व में रद्द कर दिया गया था. इसके साथ ही तीनों संचालकों के स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत पाए गए. गैलरी में दुकान संचालन करने के कारण प्रतिष्ठान खाली करने का निर्देश भी दिया गया था. इसके बावजूद दुकानों का संचालन जारी रहने पर नगर निगम की टीम द्वारा आज नियमों के उल्लंघन के पर तीनों दुकानों को विधिसम्मत रूप से सील कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही